
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेली इकाई के द्वारा NCVT (ITI) के छात्रों का EXAM नही होने के विषय को ध्यान में रखते हुए आज मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुंगेली जिले के NCVT ITI के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे ज्ञापन के माध्यम से आस्वस्त कराया गया कि 7 दिनों के भीतर अगर ITI के छात्रों का टाइम टेबल नही आया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ITI के छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहंगे। बता दे कि आई टी आई के छात्रों का ncvt एग्जाम 2 सालों से नही हुआ ,, बगैर ncvt सर्टिफिकेट के छात्र सरकारी व प्रतिष्ठित गैर सरकारी नॉकरी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल ही नही हो पा रहे साथ ही आगे की पढ़ाई व अन्य संस्थानो में अप्रेन्टिसशिप के लाभ से भी वंचित हो रहे ncvt की परीक्षा में देरी की वजह से अपने भविष्य को लेकर चिंतित व डिप्रेसन में जा रहे इन्ही सब मुद्दों को लेकर छात्र अब उग्र आंदोलन की तैयारी में एकजुट हो रहे,,,
बहर हाल प्रशासन को चाहिए कि जल्द ही NCVT के छात्रों का एग्जाम हो इसके लिए तकनीकी शिक्षा मंत्रालय से बात कर परीक्षा जल्दी कराने पहल की जाए।



