छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में टोटल लॉकडाउन 72 घंटे का जारी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। राजधानी के भगत सिंह चौक में तफरी कर रहे लोगों कोपुलिस ने सड़क पर बैठा दिया । एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इसका उल्लंघन करने पर 103 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने जिलों के अनुसार अपराध के आंकड़े जारी किए हैं।



