inh24छत्तीसगढ़

Raipur – कान खोलकर सुन लिया जाए – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात…

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक ट्वीट छाया हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है की- कान खोलकर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य का 47 लाख टन अधिशेष चावल लेने, राज्य को धान की उसना मिलिंग की अनुमति देने और 23 लाख टन उसना चावल लेने का आग्रह किया। उन्होंने भारत सरकार के स्तर पर वर्ष 2019-20 की खाद्य सब्सिडी की लंबित राशि 1024.79 करोड़ रूपए तथा छह लाख टन अतिरिक्त धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति दिलाने का भी अनुरोध प्रधानमंत्री से किया। बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती-किसानी को समृद्ध बनाने की पहल की गई है। राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर की खरीदी कर उससे जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोबर से बिजली उत्पादन की शुरूआत दो अक्टूबर से करने जा रहे हैं। उन्होंने राज्य में कृषि उत्पादों और लघु वनोपजों के मूल्यवर्धन तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरगुजा जिले के बतौली विकासखण्ड के ग्राम बांसाझाल में 15 स्व-सहायता समूह की महिलाएं जीराफूल धान का जैविक उत्पादन कर मिलिंग कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button