inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 2005 बैच के IAS प्रमोट किये गए सचिव रैंक पर, इन 6 IAS को मिला प्रोमोशन

2005 बैच के आईएएस अधिकारियों को 16 साल की सर्विस पूरी करने पर सचिव प्रमोट किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अप्रूवल के बाद जीएडी ने आदेश जारी कर दिया है। जो 6 IAS अफसर सचिव के तौर पर प्रमोट हुए हैं, उनमें संगीता आर, एस प्रकाश, टोपेश्वर वर्मा, नीलम नामदेव एक्का, मुकेश बंसल और रजत कुमार के नाम शामिल हैं। सचिव प्रमोट किए जाने के बाद कुछ अधिकारियों के प्रभार में आंशिक फेरबदल किया गया है।

किये गए फेरबदल में संगीता आर फिलहाल एजुकेशन लीव पर हैं, इसलिए उन्हें मंत्रालय में सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। छुट्टी से लौटने के बाद उनका विभाग तय किया जाएगा। पीएचई के साथ-साथ जल जीवन मिशन के मिशन संचालक का काम देख रहे एस प्रकाश अब जल जीवन मिशन के मिशन संचालक के रूप में ही काम करेंगे। टोपेश्वर वर्मा राजनांदगांव के कलेक्टर बने रहेंगे। वहीं नीलम नामदेव एक्का सचिव, जनशिकायत निवारण विभाग के साथ-साथ विमानन के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इसके साथ ही मुकेश बंसल और रजत कुमार दोनों आईएएस अधिकारी सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं, इसलिए उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। बता दें कि साल 2005 बैच में छत्तीसगढ़ कैडर से दो और आईएएस अधिकारी थे, जिनमें से ओपी चौधरी पहले ही नौकरशाही छोड़ इन दिनों राजनीति ज्वाइन कर चुके हैं और राजेश सुकुमार टोप्पो का प्रमोशन राज्य सरकार ने रोक दिया है।

Related Articles

Back to top button