रायपुर – ग्राम अमेठी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 8641 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया। अस्थि कलश विसर्जन कर वापस लौट रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक अपनी भाभी कौशल्या सेन की अस्थि कलश को विसर्जन करने के लिए धनेश्वर सेन शिवशंकर सेन व समीर सेन बाइक से राजिम गए थे। वापस आते समय ग्राम अमेठी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 8641 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया।
read also,,,छग ब्रेकिंग – कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत, इलाज के दौरान तोडा दम
इसके कारण पीछे बैठे धनेश्वर सेन के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटे आने के कारण उसे इलाज के लिए सीएचसी हास्पिटल आरंग में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने जहां से मेकाहारा रिफर कर करने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान के बाद ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में मर्ग कायम कर धारा 304 ए 34 का अपराध कायम कर लिया है।



