कारोबारियों से जिला प्रशासन की चर्चा हो चुकी है। रायपुर में लॉकडाउन हटने के साथ-साथ कुछ पाबंदियां भी सख्ती के साथ लागू की गई हैं, जिसमें रात का कर्फ्यू शामिल है। रविवार को सभी व्यवसाय को बंद करते हुए एक दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन रखा गया है।
आईये आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि रायपुर में आप कब से कब तक बाजार में क्या खरीद सकते हैं। आपको अगर सब्जी लेना है तो इसके लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान आप सब्जी, दूध, मटन, मछली आदि खरीद सकते हैं।
किराना दुकानों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है जबकि मोबाइल ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कपड़े का व्यवसाय सहित अन्य सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 12 से रात 8 बजे तक आपके लिए खुले रहेंगे। लॉकडाउन खुलने के बाद अब आप होटल में डाइनिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 10 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि आपके लिए होम डिलिवरी रात 8 से 10 बजे तक जारी रहेगी।
छोटे ठेला व्यवसाइयों के लिए भी राहत की खबर है। अब वह सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक अपनी खाद्य सामाग्री बेच सकेंगे और आप भी गुपचुप समोस, चाट जैसी अन्य चीजों का लुत्फ उठा सकेंगे।
सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक – सब्जी, दूध, मटन, मछली की दुकानें खुलेंगी।
सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक – किराना, जनरल, प्रोविजन की दुकानें।
दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक – अन्य समस्त व्यवसाय।
सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक – रेस्टोरेन्ट होटल में डाइनिंग
रात 8 बजे से रात 10 बजे तक – होम डिलीवरी
सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक – ठेले पर खाद्य सामग्री जैसे गुपगुच, मोमोस, चाट आदि।
सुबह 6 बजे से 12 बजे तक – केवल दूध की दुकानें खुलेंगी।




