inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढ़ेर

बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुआ है। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने शव के साथ हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार हिरानार-पेद्दापाल के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई।

बता दें कि पिछले 3 दिनों से जवानों की एक टीम एंटी नक्सल अभियान के तहत सर्चिंग कर रहे थे। इस बीच हिरानार-पेद्दापाल के जंगल में जवानों का सामना नक्स​ली से हो गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जंगल में अभी तक सर्चिंग अभियान जारी है। IG पी.सुंदरराज ने की मुठभेड़ की पुष्टि की है

Related Articles

Back to top button