किसान आंदोलन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुवे कहा कि अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ क़र्ज़ माफ़ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।
वहीं आज दिल्ली पुलिस की ओर से केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई होगी करेगी जिसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च या किसी अन्य तरह के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।
Read Also – कोरोना टीका लगाने वाले वार्डबॉय की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने एक अंतरिम आदेश में अगले आदेश तक कृषि कानूनों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही शिकायतों को सुनने और गतिरोध के समाधान की सिफारिशों के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया था।




