देश विदेशमध्यप्रदेश

घोर कलयुग – बेटी ने बॉयफ्रेंड और दोस्तों संग मिलकर कर दी पिता की गला काट हत्या, मोबाइल पर बात करते नही था बाप को पसंद

मध्यप्रदेश से बेहद ही चौंका देना वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक दत्तक पुत्री ने अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी ने अपने बॉयफ्रैंड और दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। दरअसल बेटी अपने पिता से नाराज थी क्योंकि उसके पिता ने उसे बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात करने से मना कर दिया था। साथ ही बायफ्रेंड के साथ घूमने से मना किया था। पिता की इन बातों से बेटी इस कदर नाराज हो गई कि उसने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पिता की हत्या करने के बाद डेड बॉडी को कंबल से लपेट कर घर के पीछे झोपड़े में छिपा दिया।

पूरा मामला बैतूल के सारणी इलाके का है फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शनिवार को सारणी पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या में मृतक की सौतेली बेटी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। सब ने मिलकर चाकू से पिता पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी के हाथ पर कटे के निशान थे और गला कटा हुआ था।

पुलिस ने आगे बताया कि डेड बॉडी को दो दिन तक कंबल में छुपाकर रखा गया था। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने तहकीकात करना शुरू कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में लगी है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने आगे बताया कि मृतक के शव को घर के पीछे बनी झोपड़े में छिपा दिया था और बदबू ना आए इसलिए परफ्यूम भी डाला गया। हत्या के इस प्रकरण में दत्तक पुत्री ही मास्टरमाइंड निकली। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग लड़की, 21 साल के अनवर खान, 18 साल के शिखर, 20 साल के अनिल सोनारिया को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button