
गिरीश गुप्ता गरियाबंद– इस कोरोना काल में पुलिस परिवार का हरसंभव मदद करने हेतु पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, रक्षित निरीक्षक उमेश राय के संयुक्त प्रयास से सुग्घर समाधान-2 पहल के तहत पुलिस परिवार के लिए इस विपरीत परिस्थिति में कोरोना से बचाव हेतु राशन, सब्जी दवाइयां एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं हेतु एक चार पहिया वाहन के साथ अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। नामांकित कर्मचारियों के द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों का राशन सामग्री एवं अन्य वस्तुओं का लिस्ट लेकर मार्केट में खरीदी करके सामान लाकर रूम तक छोड़ते थे।
इसी क्रम में कोरोना महामारी से बचाव हेतु एवं कोविड वैक्सीन को प्रोत्साहित करते हुए गरियाबंद पुलिस द्वारा 18+ के सदस्यों का पुलिस आवासीय परिसर फेस-1 में डॉक्टर का टीम बुलाकर वैक्सीनेशन सेंटर खोलकर सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन कराया गया। गरियाबंद पुलिस का साथ देते हुए पुलिस परिवार के सदस्यों के द्वारा बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन कराएं।




