डराना मकसद, मरने और जेल जाने से मैं नहीं डरता- “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल” |

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों पर ईडी छापों को लेकर एक बार फिर सियासी गर्मी बढ़ गई है। श्री बघेल ने कहा कि, ईडी कार्रवाई का मकसद सरकार को बदनाम और अस्थिर करने की कोशिश है। उनके करीबी विनोद वर्मा ने भी अपने निवास पर ईडी छापे को डकैती बताया।
CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार को किस तरह दबाया जाए, यही कोशिश हो रही है।ये सिलसिला जुलाई 2020 से शुरू हुआ, फिर ढाई साल तक चुप रहे, अचानक चुनाव नजदीक आते ही फिर से सरकार को दबाने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी को आबकारी से संबंधित सारे कागजात सौंप दिए गए थे, फिर भी 2168 करोड़ रुपए का घोटाला कहा जा रहा है।
read more- CG News: छापा मारने पहुंची ईडी के एक डिप्टी डॉयरेक्टर के साथ भीड़ ने की धक्का-मुक्की, गाड़ी का शीशा तोडा, दुर्ग एसपी से की लिखित शिकायत…
CG News: नकली होलोग्राम का प्रयोग करने का आरोप लगाया, लेकिन होलोग्राम तो रिटेलर लगाएगा। रिटेलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ईडी के द्वारा आरोप लगाया गया कि राज्य के राजस्व को नुकसान हुआ, जबकि उसमें फायदा हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि, 500 करोड़ रुपए के कोल स्कैम का आरोप लगाया गया, कर्नाटक, भोपाल और नोएडा में एफआईआर हुई, चल-अचल संपत्ति सब मिलकर 150 करोड़ पहुंचा। उन्होंने कहा कि ये भी कोशिश की जा रही है कि धान में भी स्कैम हुआ। सारे राइस मिल में छापा मारा जा रहा है।
CG News: हमने किसानों को नुकसान से बचाया उसमें भी परेशानी है। ईडी के छापे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घरों में जाते हैं, मोबाइल जब्त करते हैं, संपत्ति और खाते सीज करते हैं। ईडी के अधिकारी लोगों को 5 से 6 दिन तक घर में बंधक बनाए रखते हैं, बैठे रहेंगे, सवाल इनके पास होते नहीं हैं। जब तक ऊपर से ऑर्डर नहीं आता खाली नहीं करते, फिर राजनीतिक सवाल पूछते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी का मकसद डराना है।
read more- CG News: कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में छह महासचिवों की हुई छुट्टी…
CG News: मैं मरने और जेल जाने से नहीं डरता। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी के अधिकारी कल मेरे राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के यहां पहुंच गए, ओएसडी के यहां पहुंच गए, उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। केन्द्रीय एजेंसियों से पहले आईटी ने छापा डाला, फिर ईडी घुसी और अब कोर्ट में अर्जी लगते हैं कि इन्हीं केस में सीबीआई जांच हो। उद्देश्य ये है कि चलती हुई सरकार का काम रोका जाए, सिर्फ राजनीतिक उद्देश्य है।प्रजातांत्रिक ढंग से चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
CG News: केंद्रीय गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गृहमंत्री जाते हैं, सीधे बीजेपी ऑफिस जाते हैं। एक रात रुकते हैं और वापस चले जाते हैं। ईडी की पूछताछ के बारे में उन्होंने कहा कि सारी पूछताछ अमानवीय तरीके से 11 बजे के बाद होती है।
read more- CG Eye Flu: जिले के बालक आश्रम में 39 बच्चे आई फ्लू की चपेट में आए, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप…
CG News: डर दिखाते हैं, कि हम जो लिखकर लाए हैं, उस पर साइन करो नहीं तो जेल जाओ। छोटे से राज्य में 200 से ज्यादा छापे पड़े हैं। संजय मिश्रा को टास्क मिला है 15 सितंबर तक। अगर सत्ताधारी दल इस तरह की कार्रवाई करे तो कोर्ट की बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि इस पर रोक लगाएं।
केजरीवाल पर कसा तंज
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया में कैसे बने रहना है, यह केजरीवाल बड़े अच्छे से जानते हैं। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है, मुझे तो अभी तक नहीं बताया गया कि ये विधानसभा चुनाव के लिए है। छत्तीसगढ़ जाकर कई वादे करके चले आए हैं।
read more- CG Accident: मेडिकल स्टोर में जा घुसी एम्बुलेंस, चालक की हुई मौके पर मौत…
छत्तीसगढ़ में भाजपा कहीं मैदान में नहीं
छत्तीसगढ़ की राजनीति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कहीं नहीं है मैदान में, छत्तीसगढ़ में तो बिलकुल भी नहीं है। बीजेपी के नेताओं को मोदी जी की लोकप्रियता पर विश्वास नहीं रहा इसलिए योगी 1 जी की बात कर रहे हैं। बीजेपी खुद चेहरे को लेकर कन्फ्यूज है, नाम मोदी जी का बता रहे हैं काम योगी जी का बता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने छापों के संबंध में यह भी कहा कि ईडी की 200 रेड में से बीजेपी का एक भी बंदा नहीं है। ईडी वाले कैसे जानते हैं कि ये बीजेपी का आदमी है या नहीं।




