छत्तीसगढ़
भुपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कोरोना वायरस के संक्रमण हेतु उठाये कदमों पर चर्चा संभव
भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक होनी है। बता दें कि बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप पर विचार होगा और अंतिम रूप दिया जाएगा।
कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनज़र सरकार द्वारा उठाए एहतियात कदमों और उपायों पर चर्चा होगी साथ ही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजा वितरण पर भी चर्चा की संभावना है। यह बैठक सीएम हाउस में आज शाम 5 बजे होगी।
उसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी. प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक में कोविड-19 के संबंध में कार्ययोजना आदि पर की चर्चा जाएगी।



