छग ब्रेकिंग – रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
जांजगीर – एसीबी टीम ने जांजगीर चांपा में एक बाबू को ढाई हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है रूपये स्वीकृत करने के नाम पर ये कर्मचारी घूस की रकम लेते गिरफ्तार किया गया है। ACB चीफ आरिफ शेख के मार्गदर्शन और एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशन में एसीबी लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर-चांपा के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-3 दीपक यादव को ढाई हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है।
read also,,रायपुर – नदी किनारे मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
दरअसल प्रार्थी ने एसीबी बिलासपुर में ये शिकायत की थी कि वह पत्नी के ईलाज के लिए 1 लाख रूपये पार्ट फाइनल निकलवाने हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं,जांजगीर चांपा में आवेदन दिया है। जिसे स्वीकृत कराने के लिए कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार यादव द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की तस्दीक की गई, तो शिकायत सही पायी गयी।
Read also,,ब्रेकिंग – नीट-जेईई के एग्जाम पर लगा लाखों का सट्टा, 38 लाख के साथ 7 लोग गिरफ्तार




