छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर में आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक युवक को पिकअप गाड़ी ने घसीट दिया। घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक के पेट, बाये पैर में और बाये जांघ में काफी चोटे आई है।
मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया कि युवक शास्त्री बाजार से सीधे घड़ी चौक की तरफ जा रहा था। मगर अचानक एक नई सफेद रंग की पिकअप अशोक लेलैंड ने युवक को ठोकर मारी जिससे युवक सड़क डिवाइडर से दूर जाकर गिर गया। आरोपी चालक को पुलिस ने थाना में रखा है मामले में जांच चल रही है।
read also..यूट्यूबर भुवन बाम हुए कोरोना से संक्रमित, भुवन ने कहा – वायरस को हल्के में मत लेना





