inh24देश विदेश

‘Baba Ka Dhaba’ के मालिक ने यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, जानिए पूरा मामला

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय ’बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के डोनेशन के पैसों की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. हाल ही में ‘Baba Ka Dhaba’ के एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह फेमस हो गए थे. वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी।

उन्होंने यूट्यूबर गौरव वासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी. Police को दी गई अपनी शिकायत में, प्रसाद ने कहा कि Wasan ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के Bank विवरण और सोशल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की।

इस बीच, गौरव वासन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि उन्होंने कोई बेईमानी नहीं की है, और अपनी बात को साबित करने के लिए वह जल्द ही एक वीडियो के रूप में Bank का वेरिफाइड स्टेटमेंट अपलोड करेंगे।

Related Articles

Back to top button