inh24बिजनेस

नहीं थमे पेट्रोल के भाव आज बढे हैं इतने, जानिए आपके शहर का दाम

पेट्रोल की कीमत में आज फिर 09 से 10 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82.03 रुपये लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि बीते 14 दिनों में ही पेट्रोल के दाम में 1.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डीजल की कीमत में पिछले 29 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 30 अगस्त 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे –

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 73.56 82.03
कोलकाता 77.06 83.52
मुंबई 80.11 88.68
चेन्नई 78.86 85

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Web title – Petrol prices increased today this much know the price of your city

Related Articles

Back to top button