IPL 2020 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात रनों से हरा दिया। हैदराबाद के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए थे।
Read Also – बैंक में हेड कैशियर के केबिन से 12 साल का बच्चा 20 लाख लेकर फरार, सीसीटीवी में हुवा कैद
धोनी ने शुरुवाती बल्लेबाजों के नाकाम रहने के बाद रविंद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन आखिर में चूक गए। आखिरी दो ओवर में चेन्नई को 44 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर यॉर्कर डालने के बाद भुवनेश्वर कुमार की मांसपेशी में खिंचाव आ गया।
Read Also – Jio ला रहा 4000 रुपये से सस्ता स्मार्टफोन, जाने इसके शानदार फीचर्स
खलील अहमद ने वह ओवर पूरा किया जिसमें धोनी ने एक छक्का भी जड़ा। आखिरी ओवर समाद में डाला जिसमें चेन्नई को 28 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद वाइड रही जिस पर चार रन भी निकल गए। दूसरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया, लेकिन अगली तीन गेंदें बेहतरीन रही। आखिरी गेंद पर सैम कुरेन ने छक्का जड़ा, लेकिन मैच तब तक हाथ से निकल चुका था। पिछले मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन दिए।
Read Also – अगर हैं कर्जे से परेशान तो अपनाए इन उपायों को, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
प्रियम और अभिषेक ने सनराइजर्स को शुरुआती झटकों से निकालकर पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया। शुरुवाती बल्लेबाज के नाकाम रहने के बाद गर्ग ने नाबाद 51 और अभिषेक ने 31 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। सनराइजर्स ने आखिरी चार ओवर में 53 रन जोड़े। आखिरी ओवरों में चेन्नई के ढीले क्षेत्ररक्षण का भी सनराइजर्स को फायदा मिला। चेन्नई ने अभिषेक को दो बार जीवनदान दिया।
Read Also – घर बैठे पा सकते हैं मनमाफिक फिटनेस और सुंदरता ऐसे, अपनाये ये आसान तरीके
चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए और इस तरह से उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 7 रनों की हार झेलनी पड़ी। चेन्नई से महेंद्र सिंह धोनी 36 गेंद पर 47 और सैम कुर्रन 5 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।



