बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का निधन हो गया है। वह 46 साल के थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने आज ट्वीट कर इस दुखद खबर को लोगों के साथ शेयर किया. मस्तिष्क संबंधी विकार से पीड़ित फराज को आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था।
read also..Breaking – आज तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंच रहे भारत
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने फराज के निधन की खबर को शेयर करते हुए लिखा, “बेहद भारी दिल के साथ मैं आपको सूचित करती हूं कि फराज खान इस दुनिया को छोड़ गए एक बेहतर जगह के लिए. उन सभी का आभार जिन्होंने मदद के समय सहयोग दिया. कृपया उनके परिवार को अपनी दुआओं में याद रखें. वो हमारे दिल में वो जगह छोड़ गए हैं जिसे कोई दूसरा नहीं भर सकता. “
बता दें कि फराज फिल्म मेहंदी (1998), फरेब (1996), दुल्हन बनू मैं तेरी (1999) और चंद बुझ गया (2005) समेत अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं. कुछ ही दिनों पहले एक्टर के भाई फह्मान खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि उनके उपचार के लिए आर्थिक रूप से मदद करें. इसके बाद कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि सलमान खान ने फराज की स्वास्थ का जायजा लेते हुए उनके अस्पताल का खर्च उठाने का फैसला किया है।
read also..ब्रेकिंग – अवैध पटाखा गोदाम में हुआ भयंकर विस्फोट, चार लोगों की मौत, 12 लोग घायल



