आज डीजल 11 पैसे प्रति लीटर फिर सस्ता हुआ है तो वहीं पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 82.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 73.27 से घट कर 73.16 रुपये पर आ गया है। बता दें डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार बीते हफ्ते गुरुवार को कम हुई थी।
Read Also – ब्रेकिंग – एंबुलेंस चालक ने कोरोना पॉजिटिव महिला से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसमें 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। डीजल की कीमतों में मध्य मार्च के बाद से यह पहली कटौती थी। तब से अब यह तीसरा मौका है, जब डीजल के दाम में कटौती हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 7 सितंबर 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार हैं –
शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 82.08 73.16
मुंबई 88.73 79.69
चेन्नई 85.04 78.48
कोलकाता 83.57 76.66
Read Also – सावधान ! गूगल प्लेस्टोर ने हटाए ये 6 खतरनाक ऐप्स, यदि आपके फोन में ये ऐप्स तो तुरंत हटा दें
अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



