छत्तीसगढ़

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा गरियाबंद जिले के 12 पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों को कोरोना विरियर्स के सम्मान से नवाजा गया

गरियाबंद। पुलिस महानिदेशक द्वारा गरियाबंद पुलिस कप्तान को इस कोरोना महामारी में बेहतर कार्य के लिए बधाई दिए छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर डॉक्टर आनंद छाबड़ा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के लगभग 500 कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के 12 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कोरोनाकाल में बेहतर कार्य महामारी से लड़ते हुए ड्यूटी किएउक्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा इस कोरोना महामारी में अपने कर्तव्यों के साथ साथ आम जनों को संकट के समय में अधिक से अधिक सहयोग किए हैं। वैसे देखा जाए तो जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार इस कोरोना महामारी संकट के समय में अपने कर्तव्य पर तैनात हैं सभी के द्वारा अपने अपने कर्तव्यों के साथ कोरोना महामारी से लड़ते हुए ड्यूटी किए हैं।

जो अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। जिस समय कोरोना मरीजों को उनके परिवार के द्वारा सहयोग नहीं करते थे उस समय पुलिस द्वारा उन मरीजों को सहयोग एवं सहानुभूति देकर उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया है।पुलिस महानिदेशक द्वारा गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल का इस कोरोना काल में लोगों का सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दिए और हमेशा इसी प्रकार लोगों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किए।सम्मानित अधिकारी कर्मचारी जो निम्न है।

01) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर

02) थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विकास बघेल

03) थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक हर्षवर्धन बैस

04) थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर

05) थाना प्रभारी अमलीपदर उप निरीक्षक नवीन राजपूत

06) थाना प्रभारी जुगाड़ सहायक उप निरीक्षक टीकाराम ध्रुव

07) थाना प्रभारी इंदागांव सहायक उप निरीक्षक रामाधार मरकाम

08) स.उ.नि. (अ) पुरुषोत्तम निर्मलकर

09) स.उ. नि. सुरेश निषाद थाना मैनपुर

10) प्रधान आरक्षक 310 नरेंद्र वर्मा थाना पांडुका

11) आरक्षक 366 डिलोचन रावटे थाना गरियाबंद

12) आरक्षक 354 मोहित चुरेंद्र थाना छुरा

Related Articles

Back to top button