लाइफस्टाइल

बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो मुस्कान को बनाएं दोस्त

स्वस्थ रहने के लिए मुस्कुराना (smiling) बहुत जरूरी है। अगर आप मुस्कुराने (smile) से परहेज रखते हैं तो समझ लें कि बीमारियों को बुला रहे हैं। अगर बीमारियों को खुद से कोसों दूर रखना है तो मुस्कान को अपना दोस्त बना लें। मुस्कान इंसान को मिली सबसे अनमोल नेमत है। इसलिए इसका भरपूर इस्तेमाल जरूरी है।

यह भी पढ़िए – हेल्दी रहना चाहते हैं तो मन से डर को भगाएं, ऐसे रहें फिट

दुनिया में इंसान ही ऐसा जीव है जो खुलकर मुस्कुरा सकता है पर लोग मुस्कुराने से घबराते हैं। उन्हें लगता है कि मुस्कुराने पर लोग उन्हें हल्के में लेंगे। इस प्रतिस्पर्धी युग में लोग मुस्कुराना भूलकर गंभीर बनकर रह गए हैं। इस कारण लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं। डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह खुलकर जीने की सलाह देता है।

यह भी पढ़िए – आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर है आप भूल गए, पता लगा सकते हैं तो ऐसे

दूर होंगी बीमारी
आप दो इंसानों की कल्पना कीजिए। एक नाराज है और मुंह फुला रखा है और दूसरा खुश है और मुस्कुरा रहा है। आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि जीवन में कौन ज्यादा स्वस्थ होगा। जो इंसान मुस्कुरा एगा, अगर उसके शरीर में कोई बीमारी आएगी भी तो तुरंत दूर हो जाएगी। ऐसा नहीं है कि मुस्कुराने से इंसान को खुद को ही फायदा पहुंचता है। इससे तो बीमार और मरणासन्न व्यक्ति को भी एक नई ताकत मिलती है और जीवन जीने की आशा से भर जाता है। मुस्कुराने में व्यक्ति का कुछ नहीं लगता। इस माहौल में बीमारी का प्रभाव कम रहता है।

यह भी पढ़िए – सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए ना करें ये काम, मिलगें ये बड़े फायदे

शुरू कर दीजिए मुस्कुराना
हर किसी के जीवन में बहुत सारे दुख हो सकते हैं, कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इन सब बीमारियों को चुटकियों में दूर भगाने के लिए आपको दिल से मुस्कुराने की कला सीखनी होगी। मुस्कुराने से आप जीवन शक्ति को अपने करीब बुलाते हैं। इससे शरीर में एक नई तरह की ऊर्जा का संचार होता है जो शरीर की बीमार कोशिकाओं को सही करने का काम करता है।

यह भी पढ़िए – काढ़े के अलावा इन चीजों का भी करें इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उपयोग, बहुत कारगर है यह

जब आप मुस्कुराते हैं तो शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन्स का स्राव होता है जो बीमारी से लडऩे की शक्ति देते हैं। इसलिए आप बीमार हों या स्वस्थ, मुस्कुराते रहें। मुस्कुराते-मुस्कुराते आप एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाएंगे, जहां बीमारी आपको छू भी नहीं पाएगी। मुस्कुराने के लिए आपके आस-पास कई बहाने हैं। इनमें से किसी एक को चुनिए और मुस्कुराना शुरू कर दीजिए।

Related Articles

Back to top button