IPL 2021 SRHVSRCB – सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर से, ये है प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर के खिलाफ बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में वापसी करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी, जबकि बंगलूर का लक्ष्य अपनी जीत का क्रम जारी करना रहेगा। हैदराबाद को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता राइट नाइडर्स के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
इससे पहले चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में बंगलूर के हाथों आखिरी गेंद पर दो विकेट से मात खा गई थी। दोनों टीमों का इस आईपीएल में यह दूसरा मुकाबला होगा। हालांकि दोनों का अभी तक एक-दूसरे से आमना-सामना नहीं हुआ है।
इस मुकाबले में हैदराबाद को देखना होगा कि उसके बल्लेबाज अंत में टीम को मंजिल तक पहुंचाएं। दूसरी तरफ बंगलूर को भी देखना होगा कि उसके बल्लेबाज आखिरी गेंद तक मैच को न फंसाएं और मैच को निर्धारित ओवरों से पहले ही निपटा दें। अब यह देखना जरूरी होगा कि दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाज विकेट पर देर तक टिकें और अपनी टीमों को जीत दिलाकर ही दम लें।
बंगलूर
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, फिन एलेन, एबी डिविलियर्स, पवन देशपांडे, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डेनियल क्रिस्टियन, केएस भरत।
हैदराबाद
डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम और मुजीब उर रहमान।




