छत्तीसगढ़

सरगुजा – लॉक डाउन में भी बच्चों के घर पहुंच रहा पोषक आहार, जिले में प्रतिबंध का दिखा व्यापक असर, चेक पोस्ट पर भी बरती जा रही सख्ती

सोनु केदार अम्बिकापुर – कोविड-19 के रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश के कारण जहां अधिकांश गतिविधियों बंद है वही आंगनबाड़ी केंद्रों के कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके घर-घर अंडा एवं अन्य पोषक आहार पहुंचा रही है।

लॉकडाउन प्रभावी होने के पहले से ही जिले के आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत नन्हे बच्चों को मिलने वाले पोषक आहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के घर पहुंचाकर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाहन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 24 हजार आंगन बाड़ी केंद्र है जिनमे करीब 82 हजार बच्चों के नाम दर्ज हैं। पिछले वर्ष के लॉकडाउन में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के गांव जाकर विभिन्न विधाओं से बच्चांे की पढ़ाई जारी रखी थी।

कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए जिले में लगाए गये प्रतिबंधात्मक आदेश का जिले में व्यापक असर रहा। पहले दिन ही नगर निगम निगम अम्बिकापुर सहित नगर पंचायत लखनपुर तथा सीतापुर में सड़क पर सड़कें वीरान थी। अंतरजिला सीमा के चेक पोस्ट तथा अंदरूनी स्थानों पर बने चेक पोस्ट के अलावा शहर के प्रमुख चैक चैराहो पर भी चाक-चैबंद व्यवस्था के साथ सख्ती से नियमो का पालन कराया गया।

नियमो के सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस की पर्याप्त संख्या एवं तीन लेयर में तैनात की गई है। पहली लेयर में जिले के सीमावर्ती चेक पोस्ट, दूसरी लेयर में शहर के अंदरूनी चेक पोस्ट तथा तीसरी लेयर में प्रमुख चैक चैराहो पर पुलिस बल मुस्तैद हैं।

ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ते फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने पूरे जिले को 13 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021 तक कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस अवधि दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद हैं तथा लोगो को बेवजह घर से निकलने पर पाबंदी है।

कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
प्रत्येक केंद्र में लक्ष्य प्राप्ति हेतु टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को अम्बिकापुर के शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र भगवानपुर, नवापारा, पुलिस लाइन, सत्तीपारा, महामाया रोड तथा बिशुनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों में अगले दो दिन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि लोगांे को बताएं कि लॉकडाउन में भी टीकाकरण निर्बाध रूप से निर्धारित केंद्रों में चलती रहेगी। पात्रतानुसार लोगो को टीकाकारण के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्रों में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगो की सुविधाओं तक भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वकोरोना के रोकथाम तथा बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। कोरोना चैन को ब्रेक करने में टीकाकरण महत्वपूर्ण कड़ी है।

उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन अवधि में भी नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत 16 केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button