जशपुर – शादी से आदिवासी नाबालिग किशोरी को जंगल उठा ले जाकर किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार तीन फरार – cgtop36.com

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई 15 वार्षिय नाबालिक आदिवासी बच्ची को शादी समारोह से बलपूर्वक उठाकर जंगल के दुष्कर्म करने का घटना प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती गांव के एक मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। वहां के 5 युवकों ने पहले तो नाबालिग को उठाकर गवासी जंगल ले गए और वहां बारी बारी से गैंगरेप किया। किसी तरह नाबालिग खुद को छुड़ाकर जंगल से भागने लगी, तो एक गड्ढे में गिर गयी, जहां आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और इतना मारा की लड़की लहूलुहान हो गयी तथा उसके नाक मूह से खून निकलने लगा। जिसे कल रात बग़ीचा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 17 फरवरी के बताया जा रहा है पीड़िता के परिजनों ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जिसमे धारा 376 d, 323, 506,पोस्को 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया है तो वही 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




