देश विदेश

राशन कार्ड नहीं होने के बावजूद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, जाने कैसे

 कोरोना महामारी को देखते हुए  केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए तीन महीने पहले ही मुफ्त अनाज योजना की अवधि नवंबर तक बढ़ा दी थी.केंद्र सरकार ने उस समय ये भी कहा था कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, इसके बावजूद उन लोगों को 5 किलो मुफ्त गेंहू या चावल और एक किलो दाल दिया जाएगा.बीते तीन महीने से केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकारें जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उसको भी राशन दे रही है. ऐसे में जिन लोगों के पास राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है वे भी इस योजना का लाभ नवंबर महीने तक उठा सकेंगे.

read also,,,छग ब्रेकिंग – कोरोना से बदली परंपरा, अब अंतिम संस्कार के बाद अस्थि को महज तीन से चार घंटे के भीतर ले जाने की अनुमति

नवंबर तक बिना राशन कार्ड के भी मिलेंगे राशन

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के मुताबिक, ‘अगर किसी के पास राशन कार्ड नहीं है तो उसे अपना आधार ले जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद उन्हें एक स्लिप दिया जाएगा.उस स्लिप को दिखाने के बाद उन्हें मुफ्त अनाज मिलेगा. इसके लिए राज्य सरकारों की भी जिम्मेदारी तय की गई है. राज्य सरकारें गरीब मजदूरों को मुफ्त राशन का लाभ सुनिश्चित कराएं.’

बिना राशन कार्ड भी ऐसे मिलेगा राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पार्ट-2 के तहत इस योजना का ऐलान किया गया था. पीएम मोदी 30 जून 2020 को राष्‍ट्र के नाम किए गए अपने संबोधन में देश की मौजूदा स्‍थितियों और आगामी महीनों में देश में होने वाले त्‍यौहारों को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का आगामी 5 माह यानी नवंबर 2020 तक विस्‍तार कर दिया था.इसके तहत देश के 80 करोड़ से अधिक NFSA लाभुकों को उनकी मासिक पात्रता के अलावा प्रति व्‍यक्ति 5 किलो गेहूं अथवा चावल तथा प्रत्‍येक परिवार को 1 किलो चना उपलब्‍ध कराया जाना जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button