रायपुर – राज्य सरकार ने 5 IPS अफसरों का तबादला किया है। आदेशानुसार अरविंद कुजूर अब मुंगेली के नये एसपी होंगे। वहीं राजनांदगांव के एसपी जितेंद्र शुक्ला को कबीरधाम के 17वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। मुंगेली और राजनांदगांव के एसपी बदले गए हैं। मुंगेली एसपी डी श्रवण को राजनांदगांव का नया एसपी बनाया गया है।
इसके साथ ही सदानंद कुमार को ईओडब्ल्यू एसपी से नारायणपुर CAF का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं जगदलपुर के एडिश्नल एसपी संजय महादेवा अब गौरेला पेंड्रा के नये एडिश्नल एसपी होंगे।





