उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसे में 8 जिंदा जले, रांग साइड में ट्रक से जा भिड़ी कार


उत्तर प्रदेश के बरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार से जा रही एक कार रांग साईंड से जाते समय ट्रक से टक्करा गई. टक्कर इनती भीषण थी कि कार में आग लग गई है. जिससे कार में सवार ड्राइवर समेत कोई बाहर नहीं निकल सका क्योंकि टक्कर के बाद कार लाक भी हो गई. हादसे पर पहुंचे बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भोजीपुरा के पास हाईवे पर यह हादसा हुआ है. एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई. हादसे में एक बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हुई. मौके पर पहुंची पुलिस सभी के के शव कार से निकाले लिए हैं. मामले की आगे के जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आग में जले लोगों की पहचान एवं सटीक संख्या स्पष्ट होने में समय लग सकता है। सभी शव पूरी तरह जल चुके हैं। सिर्फ चालक फुरकान की पुष्टि हुई है।बहेड़ी के रामलीला मुहल्ले में रहने वाले सुमित गुप्ता किराना दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि नारायणनगला गांव निवासी ग्राहक आसिफ अक्सर दुकान पर आते हैं। उन्होंने शनिवार सुबह अर्टिगा कार (सीएनजी) मांगी थी। कहा था कि भतीजे फुरकान को बरेली में शादी में शामिल होना है। पूर्व परिचय होने के कारण आसिफ के कहने पर कार दे दी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी अधिक थी कि फोरलेन के डिवाइडर का हिस्सा तोड़कर दूसरी साइड में पहुंच गई। उसी दौरान नैनीताल की ओर से डंपर आ रहा था। वह पूरी गति से कार से जा टकराया। इसके चंद सेकंड में कार में आग लग गई। उसमें बैठे लोगों ने चीखकर मदद मांगी, मगर कार के दरवाजे नहीं खुलने से फंसे रह गए।

कुछ राहगीर शीशे तोड़ने को आगे बढ़े, लेकिन ऊंची लपटों के कारण कार तक नहीं पहुंच सके। इस बीच डंपर में भी आग लग चुकी थी। विकराल स्थिति देखकर कुछ लोग पड़ोस के पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लेकर आए। उससे आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। आनन-फानन दमकल की दो गाड़ियां बुलाई गईं। आधा घंटा बाद आग तो बुझा दी गई लेकिन, कार सवार सभी आठों लोग जलकर राख में बदल चुके थे। इनमें एक आठ साल का बालक भी है।



Related Articles

Back to top button