inh24देश विदेश

अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे छात्र एडमिशन के लिए आवेदन, यूमिवर्सिटी ने बढ़ाई तारीख

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दाखिले की तारीख बढ़ा दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. ये तीसरी बार है, जब आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया है. इससे पहले आवेदन की तारीख 18 जुलाई थी और उससे पहले 4 जुलाई. जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

डीयू ने कहा कि शनिवार रात 9 बजे तक 4,44,198 उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट कोर्सेज में आवेदन किया है. जबकि 2,91,469 ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया.  डीयू ने 20 जून को प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. इस साल आवेदन कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी से शुरू हुए हैं. महामारी के कारण पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है.

Related Articles

Back to top button