inh24छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में अब चाकूबाजी आमबात, पुलिस प्रशासन का नही हो रहा असर, दोनों युवक घायल

राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. राजेन्द्र नगर में बीती रात पार्टी के दौरान दो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनको अम्बेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. मामले में पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर इलाके के महात्मा गांधी नगर में बीती रात विवाद हुआ था. उसी विवाद को लेकर शराब दुकान के सामने निगरानी बदमाश नंदकिशोर साहू और उसका साथी आयुष दास के साथ दो लड़कों का विवाद हुआ था. इसी दौरान धारदार हथियार से उन पर हमला कर किया गया।

दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी शरीफुद्दीन खान और बड़कू उर्फ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button