inh24छत्तीसगढ़

प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, जांजगीर का मामला

जांजगीर जिले में प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का युवक का नाम शशिकुमार महिलांगे और लड़की का नाम हेमलता धिरहे बताया जा रहा है। बताया जा रहा हैं, कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 1 जनवरी की रात में सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेल गाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी है।

Read Also – राजधानी रायपुर में अब चाकूबाजी आमबात, पुलिस प्रशासन का नही हो रहा असर, दोनों युवक घायल

सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों मृतकों की शिनाख्त की गयी। गांव वालों के अनुसार मृतक शिकुमार का हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था और दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इस बात से नाराज होकर दोनों ने रेल गाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों के परिजनो से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button