युवती को मुंह बंद कर छत पर ले गए तीन बदमाश, छेड़खानी पर मचाया शोर तो छत से उठाकर फेंका
मऊ जिले के मोहम्दाबाद इलाके के वलीदपुर मुहल्ले में उस वक्त सनसनी मच गई जब वही की ही रहने वाली लड़की के साथ तीन लड़को ने छेड़खानी की। तीन युवको ने युवती का मुंह बंद करके उसे घर की छत पर उठा ले गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवती के शोर मचाने पर परिवार के साथ मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए इससे घबराए युवकों ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया।
Read Also – आलेख – आखिर इस देश में लड़कियां क्यो सुरक्षित नहीं यक्ष प्रश्न – डॉ चंद्रकांत रामचंद्र वाघ
पीड़ित युवती ने बताया वह अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में मुहल्ले के ही रहने वाले शकील और शकील का भतीजा जुनैद अपने तीन साथियों के साथ जबरदस्ती मेरा मुंह बंद करके छत पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर परिवार के साथ मुहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे जिसके बाद छत से निचे फेंक दिया, जिसके बाद गम्भीर रूप से घायल हो गई है। उसका आजमगढ़ जिले में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Read Also – यहां रावण हुआ कोरोना पाजिटिव, मीडिया में जमकर हो रहा वायरल
पीड़िता युवती के पिता ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के बाद आरोपी की तरफ से जान से मरने की धमकी दी जा रही है। मऊ पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी के साथ मुहल्ले के रहने वाले तीन युवकों ने छेडख़ानी की, जिसका उसने विरोध किया और लोगो से घिरता देख उसने बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर तीन युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती का आजमगढ़ जनपद में इलाज चल रहा है।
Web title – Noise made on molesting by girl than thrown from roof by three boys




