
सोनु केदार अंबिकापुर। मैनपाट के बाद उदयपुर क्षेत्र में भी जंगली पुटु खाकर 9 लोग बीमार हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए उदयपुर MNM केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें 8 बच्चे शामिल हैं हालांकि सब की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रह हैं। सरगुजा में जंगली मशरूम यानी पुटु खाने के बाद लोगों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है।
यह भी पढ़िए – होटल में चलता था सेक्स रैकेट, 2 लड़कियों सहित कुल 5 गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
दरअसल बरसात के शुरू होते ही जंगलों में जंगली मशरूम यानी पुटु उठने लगता है, जिसे ग्रामीण सब्जी के रूप में उपयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि परना गांव के 2 परिवारों ने जंगल से जंगली पुटु जंगल से इकट्ठा कर लाया और उसे बनाकर खा गए।
यह भी पढ़िए – अनोखी बच्ची के जन्म के बाद मां बाप हॉस्पिटल में छोड़ भागे, बच्ची के दोनों पैर हैं उल्टे
इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तत्काल इसकी सूचना संजीवनी को दी गई तब संजीवनी के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ितों जिसमें से ज्यादातर बच्चे शामिल थे को लेकर अस्पताल पहुंची और यहां उनका उपचार किया गया फिलहाल स्थिति स्थिति खतरे से बाहर है।




