शाहरुख निकला शैतान, 7 साल की बच्ची को छत में ले जाकर किया दुष्कर्म

बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक चिकित्सक की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शहर में रहने वाले चिकित्सक की बच्ची दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई थी. बच्ची के पिता का शहर में ही एक क्लीनिक है।
पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी शाहरूख मौके से फरार हो गया.
बच्ची के पिता को शाम को क्लीनिक से घर लौटने पर इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने इज्जतनगर थाने में रविवार देर रात शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी लिखाई.भाटी ने बताया कि पीड़िता के परिजन के मुताबिक बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
थाना इज़्जत नगर में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना आई थी जिसमें हमने धारा 376 और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। हमने अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली है और उसे जेल भेज दिया है: SP (सिटी) राहुल भाटी , बरेली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/Zg8xnwdcBs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




