Breaking News

7 साल पहले मर चुकी महिला मिली जिंदा, पुलिस भी हैरान, पुलिस ने खुद किया था दाह संस्कार


राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है क्योंकि यहां 7 साल पहले मर चुकी एक महिला दौसा में जिंदा मिली है। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले की जानकारी SHO मेहंदीपुर अजीत सिंह बडेसरा ने दी है। उन्होंने बताया, ‘हमें इस महिला का शव 2015 में मिला था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला का अज्ञात शव मानते हुए दाह संस्कार कर दिया था।’

अजीत सिंह बडेसरा ने बताया कि उस महिला के तथाकथित पिता ने उसको अपनी बेटी होने का दावा किया था। उसने दो व्यक्ति सोनू सैनी और गोपाल पर इसका आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस समय इन दोनों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों को 2 साल बाद जमानत मिली थी। इनको बाद में पता चला कि वह महिला जीवित है।

अजीत ने बताया कि सोनू सैनी और गोपाल 4 दिन पहले उनके पास आए और पूरा मामला बताया, जिसके बाद जांच शुरू की गई। हमने UP STF से बात की और पूरा मामला बताया और उनकी टीम इन दोनों को लेकर उस महिला के पास ले गई। महिला ने अपना गुनाह कबूल किया है। महिला के पिता को इसके जीवित होने की सूचना थी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button