inh24मनोरंजन

NCB ने अपने ही 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड, आरोपियों की मदद का शक

बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने ही विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अफसरों की भूमिका संदेहास्पद मिली है. विभाग को शक है कि दोनों ने आरोपियों को जमानत दिलाने और अग्रिम जमानत मिलने में अपरोक्ष रूप से मदद की है।

गौरतलब है कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कोई अफसर अदालत पंहुचा ही नही था. अदालत को NCB का पक्ष सुने बिना ही दोनों कलाकारों को जमानत देनी पड़ी थी. ऐसा ही कुछ शक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर रही करिश्मा प्रकाश की अग्रिम जमानत को लेकर भी है. संदेह के घेरे में आये दोनों अफसरों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button