रसोड़े में कौन था ? साथ निभाना साथिया की कोकिलाबेन हो रहीं हैं ट्रेंड, जानिए जवाब कि था कौन रसोड़े में
टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ को बंद हुए लगभग तीन साल हो गए हैं पर इन दिनों इस सीरियल का एक सीन बड़ा ही चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल कोकिलाबेन अपनी गोपी बहू से सवाल पूछ रही है कि “कल मेरी साड़ी पर जूस गिरा था और मैं दोबारा नहाने गई थी, तुम चने कुकर में चढ़ाकर मेरे पास आई थी, तब रसोड़े में कौन था?”
इसके बाद यह सीजन सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो गया और अब तो संबित पात्रा भी कहने लगे रसोड़े में कौन था। ना सिर्फ फैंस ‘रसोड़े में कौन था’ के मीम देखकर खुश हो रहे हैं बल्कि सीरियल में कोकिलाबेन का किरदार निभाने वाली रूपल पटेल, गोपी का किरदार निभाने वाली जिया मानेक और राशि का किरदार निभाने वाली रुचा हसब्निस भी इससे खासे उत्साहित हैं. क्योंकि दर्शक उन्हें आज भी उतना ही प्यार दे रहे हैं जितना कि सीरियल के ऑन एयर के समय दिया करते थे।
आपको बता दें कि ‘रसोड़े में कौन था’, इस सवाल का जवाब भी गोपी बहू ने इसी वायरल वीडियो में ही बताया है कि रसोड़े में राशि बेन थी पर अब दूसरा सवाल यह है कि आखिरकार राशि ने कूकर से चने क्यों निकाले तो इसका जवाब रूपल ने एक न्यूज़ चैनल को दिया कि “राशि ने चने इसलिए निकाले थे कि कूकर फटे. वो सीरियल का टर्निंग पॉइंट था कि कूकर फटता है और कोकी के पैरों के पास आकर गिरता है, उससे कोकी की जान भी जा सकती थी. इसलिए कोकी जासूस के अवतार में आती है और वो पता लगाती है कि किसने ये किया क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि गोपी बहू इसमें फंसे।




