
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – कलाकार और कला का कोई धर्म और मजहब नही होता उसकी कला और साधना ही उसका धर्म होता है, इसी बात को सिद्ध करता है नगर पंचायत पलारी का युवा मूर्तिकार शेरखान (रज्जु) जो विगत 16 सालों से हर नवरात्रि माता दुर्गा की जीवंत मूर्तिया बनाता है। उसकी बनाई मूर्तियों की डिमांड नगर के अलावा आस पास के गांव में बहुत है। उसने बताया कि बचपन से उसे पेंटिंग्स के अलावा मूर्तिया बनाने का शोक था धीरे धीरे उसने इसे अपना पेशा बना लिया।नगर में कई सरकारी भवनों मंदिरों गार्डन में उसकी बनाई पेंटिंग देखने को मिल जाएगी। शेरखान ने बताया कि वो अपने मजहब के त्योहारों के अलावा जन्माष्टमी राखी दशहरा दीवाली होली आदि भी बड़े उत्साह से मनाता है।इस वर्ष जन्माष्टमी को भी उसने अपनी बेटी बेबी हयात को कृष्ण के रूप सजाया था।जिसकी खबर भी कई अखबारों की सुर्खियां बनी थी। वर्तमान में वो राजनीति में भी सक्रीय रहते है। वो नगर पंचायत पलारी के एल्डरमेन के अलावा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पद भी सम्हाल रहे है।




