मनोरंजन

दया भाभी ने मचाया बैकलेश चोली में धूम, फैंस हुए देख हैरान

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया भाभी यानी दिशा वकानी को हर कोई जानता है. छोटे पर्दे से भले ही दिशा लंबे समय से नदारद हैं, लेकिन उनका दया भाभी का किरदार आज भी बहुत पॉपुलर है. फैंस को आज भी उम्मीद है कि दिशा वकानी जल्द ही दया भाभी के किरदार में वापसी करेंगी. वैसे दिशा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नहीं है, बल्कि एक डांस नंबर है. दिशा का धमाकेदार डांस’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुजराती बहू दया यानी दिशा वकानी बेन अबकी बार गुजराती गरबा करते नहीं नजर आई हैं, बल्कि वायरल हो रहे वीडियो में वो मछुआरों वाला डांस कर रही हैं. दिशा वकानी का ये अवतार फैंस ने शायद ही पहले देखा हो. इस वीडियो नें दिशा वकानी ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनता डांस काफी धमाकेदार है.

ऐसा है दिशा का रूप

वीडियो में दिशा वकानी ने गोल्डेन स्कर्ट और बैकलेस चोली पहनी है. वो इस वीडियो में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. दिशा का वायरल हो रहा मछुआरों वाला डांस वीडियो काफी पुराना है. सालों पुराने इस वीडियो में भी दिशा वकानी नटखट अदाएं दिखा रही हैं. दिशा इस गाने में चोर का रोल प्ले कर रही हैं, जो पुलिस की जेब काट लेती है. दिशा के इस कारनामें के बाद वो मछुआरों की बस्ती में जा पहुंचती है और फिर ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाना शुरू होता है.

देखिए यह वीडियो – https://youtu.be/OkW48-oS8F8

फैंस हो रहे हैरान
दिशा वकानी के इस अवतार को देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं. एक फैन ने तो कमेंट कहा, ‘जेठालाल को बोलूं क्या?’ वहीं कई लोग एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि दिशा को इस रूप में देखेंगे, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. वैसे दिशा लंबे समय से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद से शो को अलविदा कह दिया था.

Related Articles

Back to top button