inh24छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जताई प्रदेश में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की आशंका, जानिए किन – किन जिलों में हो सकती भारी वर्ष

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से बारिश ने अपना रुख पकड़ा है मानसून सक्रिय हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिमी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। कोरिया, पेंड्रा, कबीरधाम जिले में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में अंधड़ के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इधर राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होगी।

Read also – सीरियल “अनुपमा” में होगा जमकर हंगामा, काव्या मारेगी ताना

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। देर शाम हल्की बारिश हुई। वहीं आज भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इसके अलावा राजधानी से लगे जिलों में भी बारिश का दौरा जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। कवर्धा में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट किया गया। बाढ़ के कारण जिले के कई गांवों में पानी घुस गया है।

Related Articles

Back to top button