सीरियल “अनुपमा” में होगा जमकर हंगामा, काव्या मारेगी ताना

नई दिल्ली: टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) TRP लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर ये टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) अब हर दिन नए ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ रहा है. शादी टूटने के बाद अपने बच्चों के सहारे आगे बढ़ने वाले अनुपमा के हाथ से अब उसके रिश्ते टूटते नजर आ रहे हैं. आने वाले शो में ‘अनुपमा’ (Anupama Spoiler Alert) में क्या होगा यह हम आपको बताने जा रहे हैं.
शाह परिवार में होगा घमासान
बीते दिनों में आपने देखा कि कैसे अनुपमा (Rupali Ganguly) ने अपनी डांस अकेडमी शुरू करके जिंदगी की नई शुरुआत की, साथ ही अपने एक्स हसबैंड वनराज (Sudhanshu Pandey) का कैफे भी खुलवा दिया. सब कुछ ठीक हो ही रहा था लेकिन अब काव्या का प्लान काम करता नजर आ रहा है. आने वाले एपिसोड में हम शाह परिवार में घमासान होते देखेंगे. जिसकी वजह होगी पाखी, जो इन दिनों काव्या की बातों में बहकी हुई है.
जमकर होगा तमाशा
पाखी अपने पिता वनराज के कैफे से बहुत सा खाना ऑर्डर करके फ्रेंड्स को पार्टी देती है, लेकिन काफी खाना वेस्ट हो जाता है. दरअसल, काव्या ने ही वनराज के कैफे से 4 हजार का खाना मंगा लिया था. ये सब देखकर अनुपमा, पाखी को पैसे और अनाज की इज्जत करने को लेकर डांट लगाएगी. लेकिन बात रुकेगी नहीं, यहां झगड़ा पाखी और अनुपमा से बढ़कर बा, समर, वनराज और काव्या तक बढ़ जाएगा. पूरे घर में जमकर बहसबाजी होती नजर आने वाली है. पाखी सभी के सामने वनराज को कैफे से मंगाए गए खाने के पैसे देगी. वनराज पैसे लेने से मना कर देगा और बा पाखी को खूब सुनाएगी.
सड़क पर आया वनराज
इसके अलावा हम देखेंगे कि अनुपमा के कहने पर भले ही वनराज ने ‘लीला का कैफे’ खोला है पर ये चल नहीं रहा. वनराज के इस स्ट्रगल के बीच काव्या (Madalsha Sharma) भी लगातार अनुपमा और वनराज को ताने मारती है. वहीं अब आने वाले एपिसोड में वनराज और अनुपमा ‘लीला का कैफे’ (Leela Ka Cafe) के पैम्फलेट बांटते दिखेंगे.
समधन राखी दवे कसेगी तंज
वनराज को यूं सड़क पर पैम्फलेट बांटते हुए देखकर किंजल की मां राखी दवे को काफी गुस्सा आने वाला है. ये सब देखकर उसकी फ्रेंड उसे ताना मारेगी. जिसके बाद राखी दवे एक बार फिर वनराज और अनुपमा पर बरसती नजर आएगी.



