
रायपुर। मौसम विभाग ने त्वरित पूर्वानुमान बुलेटिन जारी किया है। शाम 4:20 बजे की स्थिति में जारी बुलेटिन की वैद्यता 4:50 से 8:50 बजे तक है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की अतिसंंभावना है।
उन्होंने प्रदेश के बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, पेंड्रा रोड, मुंगेली, बिलासपुर,बेमेतरा,राजनांदगांव,दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद,धमतरी,गरियाबंद,कांकेर, कोंडागांव,नारायणपुर,बस्तर,दंतेवाड़ा,बीजापुर,सुकमा और इसके जिलों के लिए चेतावनी दी है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने और बिजली गिरने की अतिसंभावना है।



