छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज भूपेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी, बैठक में धान खरीदी और नए कृषि कानून को लेकर चर्चा होगी इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दी जाने वाले सौगात पर भी चर्चा हो सकती है।
आपको बता दें कि छ्त्तीसगढ़ विधानसभा का 2 दिवसीय विशेष सत्र 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। कैबिनेट बैठक के संबंध में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से कहा कि विधेयकों को मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद सदन में विधेयकों को पारित कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।
Web Title – Bhupesh Cabinet holds an important meeting today




