inh24छत्तीसगढ़

मामूली विवाद में युवक को चाकू घोंप उतारा मौत के घाट, राजनांदगांव की घटना


बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक के द्वारा दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बीते गुरुवार की रात बसंतपुर थाना क्षेत्र के चौखड़िया पारा में रहने वाले 22 वर्षीय संजू यदु और मोहल्ले के ही 20 वर्षीय मनीष यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान मनीष यादव ने संजय यदु के सीने पर चाकू से वार कर दिया।

घटना के बाद आनन-फानन में संजू यदु के परिजनों के द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रमोद यदु का कहना है कि आरोपी मनीष उसके भाई के साथ गाली गलौज कर रहा था,जिसे मना करने पर उसने उसे मारा।

चौखडि़या पारा में युवक के द्वारा चाकू मारने की सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। बसंतपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस योगेश पटेल का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

चौखड़िया पारा निवासी आरोपी मनीष यादव के द्वारा अपने ही मोहल्ले के युवक के सीने पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह सामने नहीं आई है लेकिन मामूली विवाद के चलते ही हत्या होना बताया जा रहा है। बसंतपुर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। वहीं पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button