
डोंगरगढ़ क्षेत्र में बीड़ी श्रमिकों के लिए बने आवास में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर प्रशासन की टीम ने आज अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की है।
राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ के इंदिरा नगर में आज बीड़ी श्रमिक आवास में बीड़ी श्रमिको के मकान में अवैध रूप से निवास कर रह रहे 16 लोगों से प्रशासनिक अमले के अधिकारीयो ने अवैध कब्जा खाली करवाया है ।
इस कार्यवाही में डोंगरगढ़ एसडीएम अविनाश भोई, नगर पालिका के कर्मचारी एवं श्रम विभाग राजनादगांव के अधिकारी एवं पुलिस अमले ने कालोनी में पहुच कर अवैध रूप से निवास कर रह रहे लोगो के मकान को खाली करवाने की कार्यवाही की है। जिन बीड़ी श्रमिको के नाम से मकान एलाट किया गया है उन लोगों को यह मकान सौपा जाएगा ।




