
सोनु केदार सरगुजा – भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मैनपाट महोत्सव के आगाज में शानदार कार्यक्रम था जिस पर प्रशासन द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया। गाने में झूमते लोगों की भीड़ पर प्रशासन काबू नहीं रख पाई और जमकर लाठीचार्ज किया गया। खेसारी लाल यादव ने मंच से गुहार भी लगाई कि कृपया लाठी न चलाये ये इनका प्यार है पर प्रशासन पर इस बात का कोई असर नही हुवा।
बेतहाशा लाठीचार्ज में महिलाओं, बुजुर्गों और कई लोगों को चोटें आई जिनको पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक मैनपाट महोत्सव में मौजूद नहीं था। इतने बड़े आयोजन में एंबुलेंस तक ना होना आयोजन की खामी को साफ साफ दर्शा रहा है और प्रशासन की पोल खोल रहा है। देखें वीडियो
बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सरगुज़ा के संस्कृति औऱ पर्यटन को बढ़ावा देने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका 12 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया। तीन दिवसीय आयोजित होने वाले इस महोत्सव में तीन दिन तक देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों को बुलाया जाता है। जो दूर-दूर से मैनपाट (छत्तीसगढ़ के शिमला) की संस्कृति, खूबसूरती को देखने आने वाले लोगों का मनोरंजन करते है। लेकिन इस बार पुलिस ने कार्यक्रम देखने आए पब्लिक पर जमकर लाठी बरसाया है। कई लोग घायल बताये जा रहे है। दूर-दूर से महोत्सव का आनंद लेने आये लोगों में प्रशासन के प्रति कॉफी आक्रोश है।
दरअसल, 12 फरवरी को.. यानी कल मैनपाट महोत्सव का पहला दिन था। जिसमें स्तुति जायसवाल, दिलीप षड़ंगी और करण रंधावा जैसे गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। रात का कार्यक्रम भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का था। जो अपनी प्रस्तुति दी रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस की एक टुकड़ी ने दूर-दूर से प्रोग्राम देखने आए पब्लिक पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। और पुलिस की लाठी से कई लोग घायल हो गए है। लाठी चार्ज के दौरान का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे सरगुज़ा की पुलिस का कारनामा साफ़ तौर पर कैद हो गया है।
ग़ौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम को देखने दूर-दूर से हज़ारों की संख्या जुटी हुई थी। सभी आनंद से कार्यक्रम का लुफ़्त उठा रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस की लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गयी। हालांकि किन कारणों से लाठी चार्ज करने की नौबत आयी। इसका पता नहीं चल सका है। बता दें कि लाठीचार्ज के दौरान स्टेज पर खेसारी लाल अपनी प्रस्तुति दी रहे थे। उन्होंने इस वाकया को देखकर पुलिस से कई बार नहीं मारने की अपील की। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और पब्लिक पर टूट पड़े। सरगुज़ा जिला प्रशासन एक महीने से मैनपाट महोत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ था।




