छग में पुलिसकर्मियों द्वारा ही शराब तस्करी की कई खबरें सामने रहीं हैं। ताजा मामला बस्तर के चारामा से आया है, जहां देशी शराब की तस्करी करते एसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना चारामा के मंचान्दूर के पास की बताई रही है जहां दुर्ग पुलिस में पदस्थ एसआई देवानंद पटेल, पप्पू लहरे, सुरेश बंछोर और वल्लभ को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के आधार पर मचांदुर गांव के नाका के पास पुलिस ने घेराबंदी की और जांच के बाद स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 07 बी एच 0697 से 55 लीटर शराब जब्त किया गया।
आरोपियों के पास से महुआ शराब के अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त किया गया है। चारामा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।




