कोरोना वायरस महामारी और लॉक डाउन के बिच असम सरकार ने शराब की रिटेल दुकानों को खोलने का फैसला किया है. असम सरकार ने 13 अप्रैल यानि आज से शराब की रिटेल दुकानें खोलने की अनुमति दी है। सरकार ने इसके साथ ही कुछ शर्त भी रखा है।
न्यूज़ एजेंसी मुताबिक असम सरकार ने 13 अप्रैल से शराब की रिटेल दुकानें खोलने की अनुमति दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी शराब की दुकानें अनुमति प्राप्त दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहेंगी. इसके अलावा सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन करना होगा। कहा गया है कि बॉटलिंग प्लांट सीमित घंटों के लिए खुलेंगे।



