तब्लीगी मरकज की इत्जिमा में शामिल हुए एक और जमाती को पुलिस ने आखिरकार खोज निकाला है। जमाती हुडको में अपने भाइयों के घर पर रह रहा था। जमाती जगदलपुर में आर्किटेक्ट का काम करता था। हालांकि पुलिस ने उसे क्वारंटाइन करवा दिया है पर वह कई लोगों के संपर्क में आ चूका होगा या स्पष्ट स्थिति बारे में कह पाना मुश्किल है।
भिलाई नगर थाना प्रभारी ध्रुव ने मीडिया को बताया कि शनिवार को जिस जमाती को हुडको से खोजा है, उसका नाम अबु नातिक खान है, वो छह से नौ मार्च को मरकज में हुए इज्तिमा में शामिल हुआ था। इसके बाद वो 10 मार्च को भिलाई आया और उसी दिन जगदलपुर चला गया था। जगदलपुर जाने के लिए वो रायपुर से बस पकड़कर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ। वहां से फिर 19 मार्च को जमाती भिलाई लौटा और अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुआ। फिर लॉक डाउन हो जाने के कारन वह भिलाई में ही अटक गया।
मिली जानकारी के अनुसार जमाती अबु नातिक खान अब तक तक़रीबन 90 लोगों के संपर्क में आया है। उसके खुद के परिवार में 30 लोग हैं और करीब 50 से अधिक लोग उसकी भतीजी की शादी में आए थे।
जमाती ने पुलिस से कहा है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन की घोषणा के बाद उसने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग के कहने पर उसने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था और 14 दिन का समय पूरा भी कर चुका है फिर भी पुलिस ने पता चलने के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है और उसका सैंपल लेकर रायपुर भेजा है।




