छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल होने से पहले ही पूर्व सीएम रमन सिंह ने अधिकारियों को दी बड़ी चेतावनी… |


3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप चुके हैं।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पैनी नजर पुरानी फाइलों पर बानी हुई है .सत्ता परिवर्तन की इस प्रक्रिया के बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासनिक अधिकारियों को समझाइस दी है।

READ MORE- विधानसभा चुनाव में जीत हार को लेकर हैरान करने वाली शर्त, सिर के आधे बाल और आधी मूंछ करवा लिया साफ, जानें मामला

डॉ रमन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि”आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जोकि पूर्णतः अनुचित है।

मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूँ कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button