खंभे में करंट आने से गौ माता की हुई मौत… |

बलौदाबाजार। बीती रात बलौदाबाजार के गार्डन चौक में बारिश के बीच चौक में लगे खंभे में करंट आने से एक गौवंश की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही विघुत मंडल के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरूस्त किया. लोगों का कहना है
यदि यह घटना दिन में होती तो जरूर मानव हानि हो जाती. इस कारण सुबह के समय यहां पर स्कूली बच्चे खड़े होते हैं और दोपहर में काफी लोग जमा रहते हैं यदि सुबह या दोपहर होता तो जरूर मानव हानि होती.
read more- महादेव सट्टा ऐप में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
वहीं धार्मिक लोगों का कहना है कि गौ माता ने लोगों पर आने वाली विपदाओं को अपने ऊपर लेकर एक बड़ी जनहानि को रोक दिया है. घटना स्थल पर पहुंचे विघुत कर्मियों का कहना था कि यह करंट अवैध रूप से लिये गये कनेक्शन का तार कटने की वजह से है
जो कि सुधार लिया गया है. देखना अब यह होगा कि इस घटना के बाद बलौदाबाजार नगरपालिका प्रशासन, विघुत प्रशासन ऐसे अवैध कनेक्शन करने वालों पर क्या कार्रवाई करती है. फिलहाल मुख्य चौक में इस तरह की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.




